सीवान, अक्टूबर 30 -- Siwan News बसंतपुर। जन संवाद कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों की समस्याओं पर चर्चा हुई। नल-जल योजना की समस्या, शौचालय की व्यवस्था और जलनिकासी की समुचित सुविधा नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। उद्घाटनउपमुख्य पार्षद अरुण सिंह, स्वावलंबी महिला सेवा संघ बिहार की अंजली सिंह, नूतन सिंह तथा वार्ड पार्षद कृष्णा सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, रीता देवी और मंजू कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। सेवा भारत की ओर से अमित कुमार, मंजू कुमारी, सुनीता ओझा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...