सीवान, अक्टूबर 2 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के रामजानकी मठ परिसर में महावीरी अखाड़ा मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद सम्मान समारोह सह पुरस्कार वितरण को लेकर केंद्रीय कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मठाधीश श्रीभगवान दास जी महाराज ने की। इसमें महावीरी मेला के आयोजन के लिए गठित केंद्रीय कमेटी के सदस्यों, अखाड़ों के लाइसेंसधारियों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि महावीरी मेला के दौरान बेहतर प्रदर्शन और अनुशासन का परिचय देने वाले अखाड़ाधारियों को चार अक्टूबर को दिन में 11 बजे सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान समारोह 30 अखाड़ों को किया जाएगा सम्मानित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार महावीरी मेला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ...