सीवान, अगस्त 12 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के पोखरा पंचायत के पोखरा महावीरी झंडा मेला में आस्था व भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। एक दिन पूर्व रात में जुलूस के बाद दूसरे दिन पोखरा गांव के विभिन्न टोलों व मुहल्लों से महावीरी अखाड़ा निकाला गया।

महावीरी अखाड़ा की विशेषता हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे व डंके की चोट पर निकले एक से बढ़कर एक महावीरी अखड़ा ने दर्शकों का मन मोह लिया। अखाड़ों में शामिल गगनचुंबी महावीरी झंडा आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। इस दौरान पूरा वातावरण जय हो, जय हो के जयघोष से गूंज उठा।

महावीरी अखाड़ा का नेतृत्व सैकड़ों वर्ष पुराने इस मेले में बीडीसी सत्येंद्र मांझी मांझी के नेतृत्व में निकला महावीरी अखड़ा अपनी भव्यता की कहानी कह रहा था। वैसे तो हर मोहल्ले से महावीरी अखड़ा निकला था। लेकिन हरिजन टोला से निकले सत्येंद्र मा...