सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News महावीरी अखाड़ा मेले में दर्जनों मोबाइल चोरी, भाजपा नेता समेत कई लोगों ने थाने में दिया आवेदन बड़हरिया। बुधवार को आयोजित बड़हरिया महावीरी अखाड़ा मेले के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अलग-अलग गांवों के दर्जनों लोगों के मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना को लेकर पीड़ितों ने बड़हरिया थाने में सनहा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। बताया जाता है कि कोइरी गांवा निवासी भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गिरि की दो मोबाइल सहित 500 रुपये नकद चोरी हो कर ली गई। वहीं सुरहिया गांव निवासी भोज यादव के पुत्र मुन्ना यादव सहित करीब आधा दर्जन अन्य लोगों ने भी मोबाइल चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ितों के अनुसार मेले में भीड़ के दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस से ...