सीवान, अगस्त 31 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में महावीरी अखाड़ा जुलूस 4 सितंबर मंगलवार की रात व 6 सितंबर गुरुवार को दिन में विभिन्न मोहल्ले से निकलेगा। महावीरी अखाड़ा जुलूस को लेकर अखाड़ा समिति व जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। इसी के तहत कलेक्ट्रेट के सभागार में डीएम विजय प्रकाश मीणा व एसपी भारत सोनी ने केन्द्रीय अखाड़ा समिति के सभी सदस्यों के साथ बैठक की। यह भी पढ़ें- Siwan News मौनिया बाबा मेला: अखाड़ों की मनमानी नहीं, प्रदर्शन और अनुशासन पर तय होंगे पॉइंटबैठक के दौरान चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि महावीरी अखाड़ा जुलूस में डीजे व आर्केस्ट्रा पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। यही नहीं, अखाड़ों में तलवार, लाठी, भाला, फरसा व प्लास्टिक पाइप के प्रयोग पर ही पूर्णतः रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि जुलूस आख...