सीवान, अगस्त 24 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के गोरेयाकोठी प्रखंड के सिसई पटसुन्दरा नीलम मालिकाना में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कैप्टन अंशु अभिषेक के नेतृत्व में आचार्य मृत्युंजय तिवारी, आचार्य राहुल तिवारी व आचार्य आशीष मिश्रा के वैदिक मंत्रोचार के बीच आयोजित महा रुद्राभिषेक में जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने बताया ने बताया कि पटसुन्दरा नीलम मालिकाना में हर साल सावन में महारुद्राभिषेक के आयोजन पर जाति व संप्रदाय का बंधन टूटता नजर आता है। जब हर जाति और संप्रदाय के लोग झाल मंजीरा के साथ भजन कीर्तन गाते हुए महा रुद्राभिषेक में भाग लेते हैं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: महारुद्राभिषेक से शिवमय हुआ तहसील परिसर, सावन के अंतिम सोमवार पर गूंजे हर-हर महादेव के जय...