सीवान, जुलाई 13 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सक्रिय पुलिसिंग के तहत जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन नया सवेरा 3.0 के तहत संयुक्त छापेमारी अभियान में छह बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई शनिवार को महाराजगंज व रघुथानपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में की गई है। यह भी पढ़ें- महराजगंज व रघुनाथपुर से विमुक्त कराए गए छह बाल श्रमिकछापेमारी अभियान पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान जांच में छह नाबालिग बच्चों से बाल श्रम कराए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद इन्हें तत्काल बाल श्रम से मुक्त कराकर स्थानीय थाना पुलिस व अन्य के सहयोग से सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। इस मामले में महाराजगंज व रघुथानपुर थाना में कांड दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम कराने वाले सभी दोषिय...