सीवान, अगस्त 1 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय का महाराजगंज का रेलवे स्टेशन एक ऐसा स्टेशन है, जहां बूंद-बूंद पानी के लिए यात्री तरस रहे हैं। समस्या एक दो दिनों से नहीं पूरे एक महीने से बनी है। स्टेशन परिसर में आरओ की बात करना नासमझी है। भीषण गर्मी में स्टेशन परिसर में पेयजल की व्यवस्था नहीं होना आश्चर्यजनक है।

पानी की तलाश स्टेशन परिसर में चापाकल से यात्री अपनी प्यास बुझाते हैं, जो अब गुजरे जमाने की बात हो गई है। पेयजल के नाम पर स्टेशन परिसर में चापाकल है। स्टेशन परिसर के चापाकल एक महीने से खराब पड़े हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन संवेदक कामाख्या नारायण सिंह इसकी जानकारी संबंधित पदाधिकारी को दे दिए हैं। बावजूद स्टेशन परिसर में पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जबकि, प्रतिदिन हजारों यात्री महाराजगंज से ह...