सीवान, सितम्बर 30 -- Siwan News नीरज पाठक, महाराजगंज(सीवान)। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने बुधवार को दुरौंधा-मशरख रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाराजगंज हॉल्ट और बसंतपुर हॉल्ट का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, निर्माणाधीन कार्यों, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

नया स्टेशन भवन निरीक्षण महाराजगंज हॉल्ट पर डीआरएम ने निर्माणाधीन नए स्टेशन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के सभी कमरों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। यात्रियों की नए स्टेशन भवन तक सुगम आवाजाही के लिए सीढ़ियों और दिव्यांग रैंप का निर्माण कराने का निर्देश दिया। सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग समेत यात्रियों क...