सीवान, जुलाई 14 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के तकीपुर पंचायत के बगौछा गांव में सोमवार को बिजली व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों के जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों ने बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर अनियमित आपूर्ति व अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: किशनगंज में जरूरत के मुताबिक मिल रही बिजलीप्रदर्शन में शामिल लोग प्रदर्शन में तक्कीपुर, सिकटिया व बलउ पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों के अलावा जिला पार्षद, कई मुखिया, वार्ड पार्षद समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। पूर्व प्रत्याशी व पूर्व मुखिया सुनील राय, मुखिया मनोज कुवंर, जिला पार्षद हरूनी महतो, पूर्व मुखिया भोला साह, मुखिया प्रतिनिधि मोहताब आलम उर्फ विरन खांन, वार्ड पार्षद जयशंकर मांझी सह...