Siwan News महाराजगंज में कौशल विकास केंद्र बंद रहने पर छात्रों का प्रदर्शन
सीवान, अक्टूबर 14 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। महाराजगंज के रगड़गंज स्थित मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र के बंद रहने से नाराज दर्जनों छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने केंद्र का संचालन जल्द शुरू कराने की मांग की। उनका कहना था कि मार्च महीने में कुशल युवा प्रोग्राम (केवाईपी) के तहत नामांकन कराने के बाद भी अब तक पढ़ाई शुरू नहीं हुई है। इससे उनका समय बर्बाद हो रहा है और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं के अनुसार, उन्होंने रोजगार के लिए जरूरी कौशल सीखने की उम्मीद से मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में नामांकन कराया था। यहां उन्हें कंप्यूटर, संचार कौशल और अन्य व्यावसायिक दक्षताओं का प्रशिक्षण मिलना था। लेकिन, नामांकन के कई महीने बीत जाने के बाद भी कक्षाएं शुरू नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.