सीवान, जून 27 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय में भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में महाराजगंज में कोर्ट भवन के प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। पूर्वी जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार, नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह, भाजपा नेत्री सुप्रिया कुमारी, विधानसभा प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने महाराजगंज में कोर्ट भवन की प्रशासनिक स्वीकृति दिलवाकर बड़ी सौगात दी है। सांसद ने 125 साल प्राचीन श्री मौनिया बाबा महावीरी झंडा मेला को राजकीय दर्जा दिलाने, बंगरा में शहीद सम्मान भवन का निर्माण, महाराजगंज स्टेशन परिसर में रैंक प्वाइंट, व्यवहार न्यायालय ...