सीवान, अगस्त 15 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य समारोह शुक्रवार को बोर्ड मिडिल स्कूल के मैदान में आयोजित होगा। समारोह में एसडीओ अनीता सिन्हा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी और परेड की सलामी लेंगी। इसके बाद विभिन्न स्कूलों और सरकारी संस्थाओं की ओर से प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों का अवलोकन करेंगे। समारोह को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

एसडीओ ने समारोह स्थल का किया निरीक्षण मुख्य समारोह स्थल बोर्ड मिडिल स्कूल के मैदान का एसडीओ अनीता सिन्हा ने निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समारोह स्थल पर साफ-सफाई, मंच, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आ...