सीवान, अक्टूबर 27 -- शरद पूर्णिमा उत्सव और महर्षि वाल्मीकि जयंती Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मखदुम सराय स्थित महावीर सरस्वती शिशु मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव सह महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन रविवार की रात किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महावीरी शाखा में शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया। आयोजन की अध्यक्ष व प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहन कीर्ति ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि बाल काल से कुसंगति के कारण चोरी डकैती करने लगे। हालांकि आगे चलकर महर्षि नारद की प्रेरणा से श्रीराम नाम का जप करते हुए तपस्या में लग गए। उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना भी की। उन्होंने शरद पूर्णिमा उत्सव के संदर्भ में भी विस्तार रूप से बताया। वहीं, जादूगर विजय ने बताया कि संघ की एक घंटे का शाख...