सीवान, जुलाई 8 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान सदर प्रखंड के मकरियार मठिया गांव के अमित कुमार का चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग पटना से फार्मासिस्ट पद पर हुआ है। छट्ठू सिंह व मालती देवी के पुत्र अमित कुमार ने चयन के उपरांत नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योगदान कर लिया है। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आर्शीवाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन व अपने कठिन परिश्रम को दिया। इधर, मकरियार मठिया गांव के अमित कुमार का चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग पटना से फार्मासिस्ट पद पर होने के बाद स्थानीय लोगों में भी खुशी व उत्साह है। ग्रामीण अमित कुमार को शुभकामनाएं देने के साथ उम्मीद जता रहे कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करेंगे। अमित कुमार के पिता ने बताया कि चार भाई-बहनों में इकलौता भाई हैं। ...