Siwan News मकदूम सराय से अपहृत युवती बरामद
सीवान, अगस्त 22 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना क्षेत्र के मकदूम सराय गांव से एक सप्ताह पूर्व अपहृत हुई युवती को पुलिस ने गुरुवार को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। पुलिस की सक्रियता के बीच युवती को थाना परिसर से ही सकुशल बरामद किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार विट्टू ने बताया कि युवती के अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस लगातार उसकी खोजबीन और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। गुरुवार को युवती के बरामद होने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष के अनुसार, पुलिस टीम द्वारा युवती को धारा 164 के तहत न्यायालय में समक्ष प्रस्तुत कर बयान दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही नियमानुसार उसकी आवश्यक मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। जांच व न्यायालय में दर्ज होने वाले बयान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.