सीवान, अगस्त 5 -- Siwan News हुसैनगंज। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़ी बघौनी निवासी महिला ने थाने में आवेदन देकर हुसैनगंज दक्खिन मोहल्ला के एक युवक के खिलाफ मंगलसूत्र व जिऊतिया नोचकर भागने की एफआईआर दर्ज कराई है। महिला अंजू देवी पति जयलाल राम ने आवेदन में बताया कि 3 अगस्त को हुसैनगंज बाजार से खरीदारी करके वापस जा रही थी। इसी क्रम में हुसैनगंज दक्खिन मोहल्ला स्थित मस्जिद के थोड़ा आगे स्थानीय निवासी गले से मंगलसूत्र एवं जिऊतिया नोचकर तेजी से गली में भाग गया। युवक की पहचान पास ही लगी हुई सीसीटीवी में भी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। युवक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...