सीवान, अगस्त 30 -- Siwan News बड़हरिया। भोपतपुर पंचायत के सरपंच और जोगापुर कोठी गांव निवासी मोजमिल अहमद निजाम 72 वर्ष का निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। एक शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर अली आजम, नेयाज अहमद,पूर्व मुखिया जितेंद्र पांडे, मुखिया सरदा देवी, कौसर अली, सबरुद्दीन अहमद, डॉ मो आरिफ हुसैन, नीरज चौरसिया, दिनेश गुप्ता, उपसरपंच दिनेश मांझी, उप मुखिया सरवर अली सहित अन्य थे। पूर्व मुखिया जितेंद्र पांडे ने कहा कि सरपंच मो मुजम्मिल निजाम का निधन की खबर अत्यंत दुखद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...