सीवान, अक्टूबर 14 -- जमीन विवाद में परिवार के 10 लोग घायल Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर एक हीं परिवार के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में परिवार के 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। घायलों में मरई राय, सुनील राय, सुमन राय, संजय राय, आनंद कुमार , बासदेव राय, देवमती देवी, सुगिया देवी, खुशी देवी और आनंद कुमार शामिल हैं। इनमें मरई राय, संजय राय और गुड्डू राय की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सदर अस्पताल रेफर किए गए गुड्डू राय को पुलिस ने एंबुलेंस से उतारकर हिरासत में ले लिया। वहीं घायल सुनील राय, बासदेव राय, सुमन राय एवं...