Siwan News भूमि विवाद के 6 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
सीवान, सितम्बर 20 -- Siwan News दरौंदा। दरौंदा अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें भूमि विवाद से संबंधित 14 फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखीं। सीओ वेद प्रकाश नारायण और थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह की मौजूदगी में सभी मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान छह मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं, चार मामलों में आवश्यक दस्तावेज और तथ्यों की जांच के लिए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया। जांच पूरी होने तक इन मामलों को लंबित रखा गया है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर पारदर्शी तरीके से विवादों के समाधान का प्रयास किया। सीओ एवं थानाध्यक्ष ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.