Siwan News भादा खुर्द के समीप वाहन के कुचलने से महिला की मौत
सीवान, अगस्त 15 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग स्थित भादा खुर्द गांव के पास शुक्रवार की अहले सुबह वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी हरेन्द्र गिरी की पत्नी प्रभावती देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि प्रभावती देवी प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह फूल तोड़ने के लिए घर से निकली थीं।
घटना का विवरण वह घर से थोड़ी ही दूर पहुंची थीं, तभी अचानक तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने इन्हें कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.