सीवान, सितम्बर 27 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर प्रखंड के भालुआ गांव स्थित सुप्रसिद्ध संत गंगा बाबा समाधि स्थल परिसर में स्थित शिव मंदिर में भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन में आचार्य धनंजय मिश्रा, मृत्युंजय मिश्रा और भजन गायक शंभू पांडे ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ महाआरती में भाग लिया। बताया गया कि संत गंगा बाबा ने अनंत चतुर्दशी के दिन ही देह त्याग किया था। इसी स्मृति में समाधि स्थल पर विशेष धार्मिक आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि बाबा के देह त्याग के समय तेज बारिश हुई थी। आयोजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच लिट्टी-चोखा, फल और मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया।

अनंत सूत्र क...