सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। एसपी के निर्देशों की अवहेलना करना जिले के पांच थानाध्यक्षों को महंगा पड़ गया। अभियोजन से संबंधित समीक्षा बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर एसपी पूरन कुमार झा ने पांचों थानाध्यक्षों के एक दिन के वेतन की कटौती का आदेश दिया है। साथ ही, भविष्य में किसी भी सरकारी व समीक्षा बैठक से बिना अनुमति अनुपस्थित नहीं रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

बैठक का उद्देश्य बताया गया है कि 17 जुलाई को समाहरणालय सभागार में आर्म्स एक्ट से संबंधित लंबित व विचाराधीन मामलों के त्वरित निष्पादन और अभियोजन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति, अभियुक्तों का विवरण, अनुसंधान की प्रगति व अभियोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्ष...