सीवान, नवम्बर 14 -- स्कूटी चार्जिंग के दौरान लगी आग Siwan News बड़हरिया। प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र के राछोपाली गांव में बुधवार की रात बैटरी स्कूटी चार्ज करने के दौरान अचानक आग लग गई। इस घटना में दो बाइक, सोफा, डाइनिंग टेबल, अनाज, बैटरी, इनवर्टर समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, गांव के मुजाहिद अंसारी ने महज 18 दिन पहले बैटरी वाली स्कूटी खरीदी थी। बुधवार की रात करीब 12 बजे उन्होंने घर के बरामदे में स्कूटी को चार्जिंग पर लगाया और सोने चले गए। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद मकान के आधे हिस्से में आग फैल गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने में लग गए। ग्र...