सीवान, अगस्त 11 -- Siwan News बड़हरिया। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग पर रशीदी टिंबर के समीप एक व्यक्ति की बाइक में टंगे झोले से एक लाख 40 हजार रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित कोइरीगांवा निवासी मंगल प्रसाद ने घटना को लेकर बड़हरिया थाने में आवेदन देकर रुपये बरामद करने और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना का विवरण मंगल प्रसाद के अनुसार, सोमवार की दोपहर उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया की बड़हरिया शाखा से एक लाख 40 हजार रुपये निकाले थे। बैंक से रुपये निकालने के बाद उन्होंने पूरी रकम को गमछे में बांधकर झोले में रखा और झोला बाइक में टांग दिया। इसके बाद वह बाइक से अपने गांव कोइरीगांवा के लिए रवाना हो गए। रशीदी टिंबर के समीप पहुंचने पर मंगल प्रसाद ने सड़क किनारे स्थित एक होटल के पा...