सीवान, अक्टूबर 30 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव में गुरुवार की अहले सुबह करंट लगने से 25 वर्षीय युवक पंकज कुमार की मौत हो गई। बुधवार को ही उसकी इकलौती सालभर की बेटी परी का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन अगले ही दिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान सादिकपुर गांव निवासी मनोज सिंह उर्फ तपन सिंह के बड़े पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बेटी के जन्मदिन पर घर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मेहमानों की खातिरदारी के लिए टेंट लगाया गया था। देर रात तक घर में उत्सव का माहौल रहा। गुरुवार की सुबह पंकज टेंट में साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली के तार की सप...