सीवान, सितम्बर 21 -- Siwan News मैरवा, एक संवाददाता। सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग पर तितरा बाजार के समीप शनिवार की देर रात सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई।

हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे तथा आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर जीरादेई बीडीओ धीरज दुबे और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान तितरा गांव निवासी 30 वर्षीय नागेंद्र चौहान के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों के अनुसार, शनिवार की शाम काम से लौटने के दौरान नागेंद्र तितरा बाजार में सब्जी खरीदकर घर जा रहा था। इस...