सीवान, अक्टूबर 22 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र द्विवार्षिक चुनाव को लेकर प्रशासनिक महकमा की तैयारी अंतिम चरण में है। जिले में 23 अक्टूबर शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए सीवान सदर समेत सभी 19 प्रखंडों में सीओ के कार्यालय कक्ष को मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिले में सारण शिक्षक चुनाव में 2198 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1746 व महिला मतदाताओं की संख्या 452 है। मतदान सुबह 8 बजे से अपराहृन पांच बजे तक होगा, वहीं, मतगणना 27 अक्टूबर मंगलवार को होगी। इससे पूर्व जिला कोषागार से पीठासीन पदाधिकारियेां के बीच मतदान सामग्री, मतपेटिका, मतपत्र समेत अन्य कागजातों का वितरण गुरुवार को अपराहृन दो बजे से किया जायेगा। वहीं, सभी प्रतिनियुक्त पी...