सीवान, अगस्त 25 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूबे के छात्र-छात्राओं को आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बिहार विद्या साथी 24x7, 1:1 इंटरैक्टिव डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल के जरिए छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई से संबंधित समस्याओं व शंकाओं को आसानी से दर्ज कर सकेंगे, साथ ही विद्यालय अवधि के बाद भी डिजिटल माध्यम से उनका समाधान प्राप्त कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- 'बिहार विद्या साथी' से मिलेगा 24 घंटे नि:शुल्क लाइव शिक्षा का लाभमुख्यमंत्री का उद्घाटन बहरहाल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विद्या साथी पोर्टल का शुभारंभ सोमवार को किया। यह महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ प्रदेश समेत सीवान जिले के 23 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए की ...