सीवान, जुलाई 18 -- Siwan News बसंतपुर,एक संवाददाता। बसंतपुर मुख्यालय और प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौली से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बार-बार बिजली कटने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पूरे दिन में कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। कभी कुछ मिनट तो कभी घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश के बाद निकली तेज धूप ने मौसम को और अधिक उमस भरा बना दिया है। ऐसे में बिजली नहीं रहने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

बिजली के अभाव में परेशानी पंखे और कूलर बंद रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ गई है। वहीं रात में भी बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं...