सीवान, अक्टूबर 2 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बिरती गांव में ट्रांसफार्मर के दो फेज जल जाने से आधे से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को लालटेन जलाकर रात गुजारनी पड़ रही है। गर्मी के बीच बिजली संकट से बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। लगातार समस्या बने रहने से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ गया है। गुरुवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीण ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे और विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

ट्रांसफार्मर की खराबी दो फेज जलने से आधे गांव की बिजली गुल ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर के दो फेज जल गए हैं। इससे आधे से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में बिजली नहीं पहुंच रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी...