सीवान, नवम्बर 23 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी के दौरान चार लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने का मामला सामने आया है। बिजली विभाग ने चारों के खिलाफ कुल एक लाख 58 हजार 630 रुपये की बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। करहनु विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता ने 18 नवंबर को थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, टेक्नीशियन एवं मानव बल के साथ छापेमारी के दौरान नाथपुर, बघौनी और छपियां बुजुर्ग गांव में बिजली चोरी के मामले सामने आए। जांच में नाथपुर में 19 हजार 637 रुपये, बघौनी में 12 हजार 492 रुपये तथा छपियां बुजुर्ग में दो अलग-अलग मामलों में 11 हजार 756 रुपये और एक लाख 14 हजार 745 रुपये की बिजली चोरी का आकलन किया गया। उक्त रा...