सीवान, सितम्बर 29 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। बिजली करंट की चपेट में आने से घायल गोपालगंज जिले के एक दुकानदार की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के पचफेरा गांव निवासी स्व. राजेंद्र साह के 42 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना का विवरण दुकान के पास बिजली पोल के समीप हुआ हादसा अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों के अनुसार लक्ष्मण कुमार गुप्ता दुकान चलाते थे। बताया गया कि वह दुकान के समीप बिजली के पोल के पास गए थे। इसी दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए नौत...