सीवान, अगस्त 26 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र स्थित भैसाखाल बालगृह में रह रहे 24 वर्षीय युवक की मंगलवार को इलाज के क्रम में मौत हो गयी। मृत युवक छपरा का रहने वाला पप्पू कुमार था। बताया गया है कि पप्पू कुमार लंबे समय से बीमार व मानसिक बीमारी से पीड़ित था। समय-समय पर उसका इलाज सदर अस्पताल व पटना पीएमसीएच अस्पताल में कराया जा रहा था।

पप्पू कुमार की तबियत बिगड़ना जिला बाल संरक्षण इकाई से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे युवक की तबीयत एक बार फिर अचानक से खराब हो गई। इसके बाद इसे फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार रात ही उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई थी। तब बालगृह के कर्मी ...