Siwan News बारिश नहीं होने से धान किसानों की बढ़ी चिंता, पानी के इंतजार में यूरिया डालने से बच रहे किसान
सीवान, अगस्त 1 -- Siwan News महाराजगंज, एकप्रतिनिधि। क्षेत्र में एक बार अच्छी बारिश होने के बाद अब तक ढंग की बारिश नहीं होने से धान किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, क्षेत्र में करीब 90 प्रतिशत धान की रोपनी का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसानों को फसल के सूखने की चिंता सताने लगी है। यह भी पढ़ें- बारिश न होने से सूखने लगी धान की फसल, मेहनत पर फिरने लगा पानी किसानों की उम्मीदें किसानों का कहना है कि फिलहाल उन्हें अच्छी बारिश का इंतजार है। किसानों को उम्मीद है कि समय पर बारिश होने से खेतों में पर्याप्त पानी उपलब्ध हो जाएगा और धान की फसल का सही तरीके से पालन-पोषण हो सकेगा। बारिश के अभाव में खेतों में नमी कम होती जा रही है, जिससे पहले से रोपी गई धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच रही है। बारिश की उम्मीद में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.