सीवान, जुलाई 29 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में लगातार बदल रहे मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश और उसके बाद बढ़ रही उमस ने मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। सदर अस्पताल की सामान्य ओपीडी में इन दिनों पहुंचने वाले मरीजों में करीब आधे मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल बुखार और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मिल रहे हैं। मंगलवार को भी अस्पताल परिसर में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही। दोनों पालियों की ओपीडी में 250 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिनमें लगभग 125 मरीज बदलते मौसम से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित थे। डॉक्टरों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश, वातावरण में बढ़ी नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से ...