Siwan News बाजार जाने निकली युवती लापता, शादी की नीयत से भगाने का आरोप
सीवान, जुलाई 16 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजापुर पसिवड़ गांव से बाजार जाने के लिए घर से निकली 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने में आवेदन देकर पांच लोगों पर शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री 12 जुलाई को दिन के करीब 12:30 बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
परिजनों की खोजबीन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जीबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.