सीवान, जुलाई 9 -- Siwan News सीवान। शहर के कई बाजारों में बारिश के बाद कीचड़ फैल जाने से लोगों को चलने में परेशानी हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक कम आने लगे हैं। कई जगहों पर जलनिकासी की व्यवस्था खराब होने से स्थिति और खराब हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से सड़क और नालियों की मरम्मत की मांग की है। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...