सीवान, अक्टूबर 17 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बगौरा-अतरसन मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट करने और मोबाइल, एटीएम कार्ड सहित नकदी लूटने का मामला सामने आया है। घटना 14 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हमले में युवक के बाएं पैर की हड्डी टूट गई, जबकि बाएं हाथ में भी चोट आई है। पीड़ित की पहचान सारण जिले के हुसैनगंज निवासी रजनीश चौहान (35) के रूप में हुई है। उन्होंने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ दरौंदा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ओवरटेक कर बाइक सवार को रोका पीड़ित के आवेदन के अनुसार, वह अपनी बुलेट बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी बीच पास के अरहर के खेत से पांच न...