सीवान, अगस्त 24 -- Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के मांझी - रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर भागर गांव के पास बाइक की दुर्घटना में रघुनाथपुर के दो युवक घायल हो गये। घायलों में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कौशर गांव निवासी मुनी लाल यादव का पुत्र रवि कुमार व राजेंद्र यादव का पुत्र अंकित कुमार शामिल हैं। दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...