सीवान, अगस्त 8 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार स्थित एनएच-331 पर गुरुवार को बाइक और साइकिल की टक्कर में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतका पांडेय टोला गांव निवासी तस्लीम अंसारी की पत्नी सलमा खातून थीं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: कुरसेला : एनएच 31 पर बस और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, दो गंभीरघटना का विवरण बताया जाता है कि सलमा खातून अपने देवर कमरुद्दीन अंसारी के साथ साइकिल से बाजार जा रही थीं। इसी दौरान सहाजितपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अपाची बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में महिला, उनके देवर तथा बाइक चालक विशाल कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा...