सीवान, अगस्त 29 -- Siwan News बड़हरिया। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बहनों ने पूजा-अर्चना के बाद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा, सम्मान और हर परिस्थिति में साथ निभाने का वादा किया। राखी बांधते समय बहनों ने भाइयों की कलाई पर सिर्फ रक्षा-सूत्र ही नहीं, बल्कि प्यार, विश्वास और जीवनभर साथ निभाने का भाव भी बांधा। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपने स्नेह का इजहार किया। यह भी पढ़ें- Nawada News: जिलेभर में धूमधाम से मना भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार कई परिवारों में बहनों ने भाई की आरती उतारकर माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खि...