सीवान, सितम्बर 5 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत जिले भर में भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को राहिणी नक्षत्र में श्रीकृष्ण जनमाष्टमी की शुक्रवार को पूरे दिन-रात धूम मची रही। घरों से लेकर मंदिरों तक में लड्डू गोपाल का स्वागत हुआ। भगवान श्रीकृष्ण के जनमोत्सव का पर्व जनमाष्टमी हर्षोल्लास व उमंग के साथ विधि-विधान से धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर मंदिरों व घरों के पूजा घर को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया था। भगवान के जन्मोत्सव से जुड़े प्रसंगों पर केन्दित झांकियां सजाई गई। वहीं, बड़ी देर भयो नंदलाला तेरी राह तके वृजबाला व नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जैसे जन्मोत्सव के पांरपरिक गीत-संगीत राधे-कृष्ण मंदिर से लेकर घर-आंगन तक में गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कीर्तन और सोहर सुन भक्तिर...