सीवान, जुलाई 8 -- Siwan News बड़हरिया, संवाददाता। बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग इन दिनों लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण लोगों के बीच भय का कारण बन गया है। तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने और अनियंत्रित ओवरटेकिंग के चलते यह मार्ग दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हाल के दिनों में बड़हरिया के जमुनागढ़ के समीप एक होटल कर्मी सत्यनारायण प्रसाद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

दुर्घटनाओं के संवेदनशील स्थान इससे पहले जमुनागढ़ से आगे पालतूहाता के पास ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा मनसाहता मोड़, करबला बाजार, तीनभेड़िया मोड़, कुड़वा मोड़ और कुवाही सहित कई स्थान दुर्घटनाओं के ...