Siwan News बड़हरिया में शिक्षिका के निधन से क्षेत्र में शोक
सीवान, जुलाई 12 -- Siwan News बड़हरिया। प्रखंड के लालगढ़ हरिहरपुर गांव की निवासी और मध्य विद्यालय हरिहरपुर लालगढ़ की पूर्व प्रधानाध्यापिका शांति देवी के निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। विदित हो कि स्व. बाबू रामाकांत सिंह की 96 वर्षीया पत्नी पूर्व प्रधानाध्यापिका शांति देवी का बुधवार को निधन हो गया। उनके पुत्र संजय सिंह ने मुखाग्नि दी। उन्होंने 1964 में मध्य विद्यालय, हरिहरपुर लालगढ़ में ज्वाइन किया था और 2002 में बतौर प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त हुईं। उनके निधन पर मुखिया कमलेश्वर सिंह, प्रधानाध्यापक शंभूनाथ यादव, दीनबंधु सिंह, संतोष कुमार, गौरीशंकर सिंह,हृदयानंद सिंह, संध्या कुमारी, जीतेंद्र सिंह,मनोज सिंह, राजेंद्र सिंह, अनिव सिंह, सुरेश सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.