सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। महावीरी मेला के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी सहित जिला के अन्य पदाधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च बड़हरिया सीमावर्ती क्षेत्र में हरदोबारा से लेकर लकड़ी दरगाह तक फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता, एसडीपीओ अजय सिंह, बीडीओ संदीप कुमार, सीओ मनीष कुमार, थाना अध्यक्ष छोटन कुमार भारी पुलिस बल के साथ हरदोबारा से लकड़ी दरगाह तक फ्लैग मार्च किया गया। डीएम और एसपी ने संवेदनशील स्थलों एवं जुलूस मार्गों का गहन निरीक्षण किया। प्रशासन ने स चेतावनी दी है कि मेले के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने या ...