सीवान, अक्टूबर 8 -- Siwan News बड़हरिया। प्रखंड के नवलपुर निवासी व पत्रकार सुशील कुमार की 82 वर्षीया मां कलावती देवी का मंगलवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा - पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार पति परशुराम सिंह ने किया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक जताया है। पूर्व जिला पार्षद जुल्फिकार अहमद उर्फ मिट्ठू बाबू, भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र, पूर्व उप प्रमुख जीवनारायण यादव, सांसद प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी, डॉ. मिथिलेश सिंह, महेश प्रभात, जेपी गुप्ता, मनोज कुमार सिंह व जयप्रकाश गौतम समेत मीडिया कर्मी व अन्य लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : प्रतापगंज में समाजसेवी का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...