Siwan News बड़सरा वार्ड-2 की सड़क बदहाल, जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी
सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News बड़हरिया। नगर पंचायत के बड़सरा वार्ड संख्या-2 में ग्रामीण सड़क की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
स्थानीय निवासियों की शिकायतें स्थानीय निवासी दिलीप कुमार पंडित ने बताया कि लंबे समय से सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण बरसात में कचरा और पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे सड़क दलदल में तब्दील हो गई है और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
ठोस हल की आवश्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.