सीवान, नवम्बर 2 -- बड़हरिया में बच्चे को ले जाने की कोशिश Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-मीरगंज मुख्य मार्ग पर लकड़ी दरगाह के माली मोड़ के समीप रविवार शाम बच्चे को अगवा करने के प्रयास के दौरान ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। हालांकि, उसका दूसरा साथी बाइक से फरार होने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची 112 की टीम उसे अपने साथ थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि माली मोड़ निवासी सतेंद्र माली का छह वर्षीय पुत्र रविवार शाम करीब पांच बजे अपने दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों बच्चे को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। तभी आसपास मौजूद दुकानदारों की ...