Siwan News बगौरा में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों के नौ लोगों पर प्राथमिकी
सीवान, अक्टूबर 27 -- Siwan News दरौंदा। थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से महिला समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि बगौरा गांव निवासी जितेंद्र मांझी की पत्नी सुगांती देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें गोविंदा मांझी, विकास कुमार, रिकी कुमारी और अर्पिता देवी को आरोपित किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष की परशुराम मांझी की पत्नी शिवकुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें संजय मांझी, जितेंद्र मांझी, सुगांती देवी, शिवबोध मांझी और विंदी कुमारी को आरोपित किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.